JMK Edutech

Tag: jind of haryana

  • Jind District of Haryana – History, Geography, GK Facts

    Discover Jind District of Haryana – known as the Heart of Haryana. Learn its history, geography, population, famous places, and GK facts for HSSC, SSC, and competitive exams

    Quick Facts about Jind District

    • 📍 Location: Central Haryana
    • 📅 Established: 1966
    • 👥 Population: 10+ lakh
    • 🏷️ Nickname: Heart of Haryana, Milk City
    • 🎯 Famous for: Vita Milk Plant, Rani Talab Temple

    जींद जिला: एक परिचय

    • स्थिति: हरियाणा के मध्य भाग में स्थित ।
    • आस्तित्व (स्थापना): नवम्बर 1966 ।
    • क्षेत्रफल: 2702 KM^2
    • जनसंख्या: 10 लाख से अधिक (जनगणना के अनुसार) ।
    • उपनाम: हरियाणा का दिल, हार्ट ऑफ हरियाणा, मिल्क सिटी या दूध नगरी ।
    • नामकरण: जयंती देवी मंदिर के कारण ।

    प्रशासनिक ढांचा

    • विधान सभा क्षेत्र (05):
      1. जींद –
      2. नरवाना (R) –
      3. जुलाना –
      4. सफीदों – (पुराना नाम: जगतपुरी)
      5. उचाना –
    • तहसील (06): जींद, जुलाना, उचाना, सफीदों, नरवाना, अलेवा 。
    • उप-तहसील (01): पिल्लुखेड़ा ।
    • पड़ोसी जिले: कैथल, करनाल, फतेहाबाद, पानीपत, हिसार, सोनीपत, रोहतक ।
    • नामकरण: जयंती देवी मंदिर के कारण
    • उपनाम: हरियाणा का दिल, हार्ट ऑफ हरियाणा, मिल्क सिटी या दूध नगरी

    उद्योग:

    • वीटा मिल्क प्लांट (स्थापना 1970-71): प्रदेश का सबसे बड़ा व सबसे पुराना
    • लक्ष्य मिल्क प्लाण्ट: कँडेला गाँव (जींद)
    • साईकिल व चीनी उद्योग
    • चमड़ा उद्योग (नोट: सबसे बड़ा फरीदाबाद में है)
    • पोल्ट्री प्रजनन कंपनी (रेड्डू ग्रुप द्वारा 2010): निजी क्षेत्र का हरियाणा में प्रथम व एकमात्र प्लांट
    • अनुसंधान केंद्र: दालमवाला गाँव

    मंदिर:

    • रानी तालाब मंदिर: जींद का सिटी सिम्बल। निर्माण 19वीं सदी में राजा रघुवीर सिंह चौधरी द्वारा। वास्तुकला स्वर्ण मंदिर (अमृतसर) पर आधारित। भगवान शिव को समर्पित। अन्य नाम: श्री हर कैलाश मंदिर व भूतेश्वर मंदिर। (फिल्म “पवित्र पापी” का गाना यहाँ शूट हुआ)
    • बाबा जीतगिरी मंदिर: काकड़ौद गाँव
    • भगवान परशुराम मंदिर: रामराय गाँव
    • पांडु-पिंडारा मंदिर: पिंडारा
    • हटकेश्वर मंदिर: हाट गाँव

    मेले:

    • बाबा भीलूनाथ का मेला: जींद
    • पाण्डु-पिण्डारा मेला: सोमवती अमावस्या के दिन
    • सच्चा सौदा मेला: सिंहपुरा गाँव (सफीदों)
    • धमतान साहिब का मेला: धमतान गाँव (10वें गुरु तेग बहादुर जी के सम्मान में)
    • बिलसर का मेला: हसंडेहर गाँव (नरवाना)
    • हटकेश्वर मेला: हाट गाँव
    • हजरत गावी शाह का मेला: नरवाना

    गुरुद्वारे:

    • धमतान साहिब गुरुद्वारा: धमतान गाँव (पुराना नाम: धमस्थान)। गुरु तेग बहादुर जी को समर्पित। हिंदू-सिख भाईचारे का प्रतीक
    • सिंहपुरा साहिब गुरुद्वारा: सिंहपुरा (सफीदों)। गुरु तेग बहादुर जी को समर्पित
    • गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब: सुरकड़ और खरक भूरा गाँव

    पर्यटन व अन्य स्थल:

    • हजरत गावी शाह की दरगाह: नरवाना
    • बुलबुल पर्यटन स्थल: जींद

    संग्रहालय: जयंती पुरातात्विक संग्रहालय (जींद)। उद्घाटन 28 जुलाई 2007 को तत्कालीन गवर्नर AR किदवई द्वारा

    पर्यटन व खेल:

    • हरियल पर्यटन स्थल: नरवाना
    • स्टेडियम: नवदीप स्टेडियम (नरवाना), अर्जुन स्टेडियम (जींद), एकलव्य स्टेडियम (जींद)

    शिक्षा:

    • रणबीर सिंह विश्वविद्यालय (CRSU): स्थापना 2014। पहले यह कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी का पोस्ट ग्रेजुएट रीजनल सेंटर (2007) था
    • जवाहर नवोदय विद्यालय: कोठी (जींद), स्थापना 1986

    धार्मिक तीर्थ:

    • बीरबारा संरक्षित जीव क्षेत्र: जींद
    • पाण्डु-पिंडारा तीर्थ: यहाँ पांडवों ने 12 वर्ष तक सोमवती अमावस्या का इंतजार किया था ताकि पूर्वजों का पिंडदान कर सकें
    • इक्कास तीर्थ: राजा इस्ताक की राजधानी। यहाँ भीम ने दुर्योधन को तालाब से ढूँढा था
    • सफीदों तीर्थ: राजा जनमेजय से संबंधित। यहाँ उन्होंने अपने पिता राजा परीक्षित की तक्षक नाग के काटने से हुई मृत्यु का बदला लेने के लिए ‘सर्प दमन’ यज्ञ किया था
    • पुष्कर तीर्थ: पौकड़ी ग्राम
    • हटकेश्वर तीर्थ: हाट गाँव। दधीची ऋषि से संबंधित, जिन्होंने इंद्र को हड्डियाँ दान करने से पहले 68 तीर्थों के जल से स्नान किया था
    • तीर्थों का संगम: हाट गाँव
    • जामनी तीर्थ: महर्षि जमदग्नि से संबंधित
    • मुजावता तीर्थ: निरजन गाँव (महादेव से संबंधित)
    • आश्विनी तीर्थ: दिखनी खेड़ा गाँव
    • हसंडेहर तीर्थ: नरवाना। यहाँ कर्दम मुनि की शादी में ब्रह्मा जी हंस पर बैठकर आए थे
    • रामराय तीर्थ: भगवान परशुराम की जन्मस्थली
    • बराह तीर्थ: भगवान विष्णु के बराह अवतार से संबंधित

    महान व्यक्तित्व:

    • कविता दलाल (मालवी गाँव): भारत की प्रथम WWE महिला रेसलर (उपनाम: हार्ड केडी)
    • अंशु मलिक (निडानी गाँव): प्रसिद्ध कुश्ती खिलाड़ी
    • मंजीत चहल (उजाणा गाँव): प्रसिद्ध एथलीट (धावक)। एशियन गेम्स 2018 में 800 मीटर रेस में स्वर्ण पदक
    • यजुवेंद्र चहल: शतरंज व क्रिकेट। दो खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले एकमात्र खिलाड़ी
    • निहाल सिंह तक्षक: 1939 में जींद प्रजामंडल के संस्थापक
    • पं० अमीलाल: महात्मा गांधी के सेवक
    • राजेंद्र गोयल (नरवाना): पूर्व रणजी क्रिकेट खिलाड़ी
    • सीताराम पांचाल (नरवाना): बॉलीवुड अभिनेता (फिल्म: पान सिंह तोमर, बैंडिट क्वीन, पीपली लाइव)
    • सुमन कुण्डू (कालवा गाँव): प्रसिद्ध रेसलर, कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 में कांस्य पदक
    • महाबीर गुड्डू (सफीदों): प्रसिद्ध शिव भक्त व गायक। उपनाम: ‘हरियाणा का बम लहरी’

    महत्वपूर्ण तथ्य:

    • जींद की मिट्टी घग्गर व यमुना द्वारा लाई गई है, जिसे एल्युवियल (Alluvial) या आयोलियन भूमि कहा जाता है
    • जींद ‘जाट बेल्ट’ का चौथा जिला है (1. सोनीपत, 2. रोहतक, 3. हिसार)
    • श्रवण कुमार गर्ग (सफीदों): हरियाणा गौ-सेवा आयोग के अध्यक्ष
    • बीरेन्द्र सिंह डूमरखां: प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, ‘बांगर का शेर’ के नाम से प्रसिद्ध
    • प्रथम ग्राम सचिवालय: हैबतपुर गाँव
    • ‘सेल्फी विद डॉटर’ व ‘बेटा बचाओ’ अभियान: सुनील जागलान द्वारा बीबीपुर गाँव से 9 जून 2015 को शुरू किया गया
    • जींद ऐसा जिला है जहाँ कोई झाड़ी नहीं है

    Jind District GK – Practice MCQs

    1. Jind District is popularly known as?



    2. Which famous temple is located in Jind?



    3. Jind District is famous for which industry?



    4. In which year was Jind District established?



error: Content is protected !!